Firozabad: शराबी पिता ने 12 साल के बेटे की हत्या कर शव बक्से में छिपाया

Nandani
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद के मक्खनपुर में एक कलयुगी पिता ने सारी हदें पार कर शराब के नशे में  अपने ही 12 साल के मासूम बेटे (मयंक ) की हंसिया से  हत्या कर दी और पहचान छुपाने के लिए शव को बक्से के अन्दर  बंद कर दिया।

हत्याकांड का खुलासा 

हिंदुस्तान में छपी खबर के अनुसार : मक्खनपुर के पास मवासी नगला के रहने वाले थे राजेश और उसकी पत्नी उर्मिला के बीच पिछले लगभग 12 साल से  विवाद चल रहा था। 2 फ़रवरी, सोमवार को जब पत्नी उर्मिला सुबह स्कूल पढ़ाने गई थी और बेटा और बेटी स्कूल पढ़ने गए थे और स्कूल  से बापस आने के बाद बेटी महिमा बैग  ट्यूशन गई थी, मयंक घर पर अकेला था। इसी मोके का फायदा उठाकर राजेश ने मयंक पर हमला किया तो उसमे अपनी जन बचने की कोशिस की लेकिन तेज प्रहार के कारण  वह असफल रहा ।

जब उर्मिला स्कूल  से घर लौटी, तो फर्श पर खून बिखरा देख उसके होश उड़ गए । उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी , जिसके बाद करीब 3 घंटे की तलाशी के बाद मयंक का शव घर के अंदर ही एक लोहे के बक्से में कपड़ों के नीचे दबा मिला।उसकी पोस्टमार्टम के दौरान पता चला है की मयंक के गले ,गर्दन और मुंह पर  से प्रहार किया है 

  • आरोपी फरार: हत्या के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया है। पुलिस की कई टीमें और CCTV फुटेज की मदद से उसकी तलाश जारी है।
  • परिजनों का गुस्सा: घटना से नाराज होकर ससुराल वालों ने आरोपी के पैतृक घर पर तोड़फोड़ की, जिसके बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
  • पुलिस का बयान: एसपी देहात (SP Rural) के अनुसार, पारिवारिक कलह और शराब की लत इस जघन्य अपराध की मुख्य वजह मानी जा रही है।
See also  मंदिर का पुजारी ही निकला चोर, हनुमानजी की मूर्ति से चुराया चांदी का हार; गिरफ्तार

निष्कर्ष:

यह घटना नशे और आपसी विवाद के घातक परिणामों को दर्शाती है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment