Firozabad News: रेलवे स्टेशन रोड पर ट्रैक्टर की गलत दिशा ने बढ़ाई मुसीबत, दो घंटे तक जाम में फंसीं स्कूल बसें

firozabadmanager
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन रोड पर सोमवार (6 जुलाई) दोपहर करीब 2:30 बजे गलत दिशा से आ रहा एक ट्रैक्टर के कारण ट्रैफिक वाधित रहा | स्थानीय लोगो के अनुसार, जाम करीब दो घंटे तक लगा रहा और इसकी कतार आधे पुल तक पहुंच गई। इस भीषण गर्मी में राहगीरों के साथ स्कूली बच्चे भी परेशान रहे, क्योंकि कई स्कूल बसें भी जाम में फंस गईं।

फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन रोड पर गलत दिशा से आए ट्रैक्टर के कारण लगा ट्रैफिक जाम, भीषण गर्मी में स्कूल बसें और अन्य वाहन फंसे

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन रोड पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। उनका आरोप है कि गलत दिशा से वाहनों का आना और सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े किए जाने के कारण यातायात बार-बार बाधित होता है। सोमवार को भी इसी वजह से बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन रोड पर गलत दिशा से आए ट्रैक्टर के कारण लगा ट्रैफिक जाम, भीषण गर्मी में स्कूल बसें और अन्य वाहन फंसे

जाम को पुलिसकर्मी जल्द से जल्द खुलवाने का प्रयास करते हुए दिखे | स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस मार्ग पर नियमित ट्रैफिक व्यवस्था कराई जाए और गलत दिशा में आने वाले वाहनों पर कार्रवाई हो, तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

https://www.facebook.com/share/r/1F5y4bZRPZ/

एक स्थानीय निवासी ने बताया, “यहाँ पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करना और गलत दिशा में वाहन लाने की वजह से समस्या आती है।”

फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन रोड पर गलत दिशा से आए ट्रैक्टर के कारण लगा ट्रैफिक जाम, भीषण गर्मी में स्कूल बसें और अन्य वाहन फंसे

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रेलवे स्टेशन रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

See also  Firozabad: ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अग्निवीर सूरज यादव को दी गई श्रद्धांजलि, प्रशासन ने संभाली स्थिति
Share This Article
Leave a Comment