फिरोजाबाद में RSS के 100 वें वर्ष पर हिन्दू एकता सम्मेलन का रंगीन आयोजन 

Nandani
2 Min Read
फिरोजाबाद में RSS के 100 वें वर्ष पर हिन्दू एकता सम्मेलन का रंगीन आयोजन

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में चल रहे हिंदू सम्मेलनों का आयोजन जोर-शोर से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में एकता, सामाजिक भेदभाव  और संस्कृति के प्रति गर्व की भावना को बढ़ावा देना है।

इस कार्यक्रमों में पुरुष, महिलाएं, युवा और बच्चे सभी ने हिस्सा लिया और जातिगत भेदभाव को मिटाकर सामाजिक सद्भाव बनाने का संकल्प लिया। साथ ही लोगों ने कहा कि हिंदू समाज की मूल संस्कृति, परंपराएँ और विचार सभी को एक सूत्र में बांधकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।यह हिन्दू एकता सम्मलेन का आयोजन  सभी क्षेत्र  में हो रहा है |

RSS के पंच परिवर्तन-समान मूल्यों जैसे सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी पहचान और नागरिक बोध को सम्मेलनों का प्रमुख शिला बनाया गया है।

लोगों ने रेखांकित किया कि भारत की सनातन संस्कृति, योग-ध्यान, अध्यात्म और वैदिक परम्पराएँ आज भी पूरी दुनिया में प्रभावशाली हैं और इन्हें संरक्षित करते हुए एकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए।सम्मेलनों में भाग लेने वालों ने कहा कि हिंदू समाज को भीतरी भय और विभाजन से ऊपर उठकर एकजुट होकर राष्ट्रीय गौरव को और मजबूत बनायेगे ।

निष्कर्ष:
RSS के 100 वर्ष पर आयोजित हिन्दू सम्मेलन का संदेश एकता, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देना है। इन सम्मेलनों से यह स्पष्ट होता है कि समाज में एकीकृत करने की भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास है, ताकि हिन्दू समाज संस्कृति और इतिहास में आगे बढ़ सके।

See also  Budget 2026: फिरोजाबाद कांच उद्योग के लिए 'Policy Continuity' का बजट — Sodium Antimonate पर 0% ड्यूटी बरकरार, जानें इसका लॉन्ग-टर्म फायदा
Share This Article
Leave a Comment